HomeNationalआज से बदले डिजिटल नियम: बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, रेलवे...

आज से बदले डिजिटल नियम: बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, रेलवे का UTS App भी हुआ बंद

नई दिल्ली, 1 मार्च 2026: आज से देशभर में डिजिटल सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर मोबाइल यूजर्स और रेलवे यात्रियों पर पड़ेगा।

बिना सिम के नहीं चलेंगे मैसेजिंग ऐप्स

सरकार द्वारा लागू किए गए नए सिम-बाइंडिंग नियमों के तहत अब WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स तभी काम करेंगे जब संबंधित मोबाइल नंबर का सिम कार्ड फोन में सक्रिय होगा।

नए नियमों के अनुसार, यदि कोई यूजर कंप्यूटर पर इन ऐप्स का उपयोग करता है, तो उसे हर छह घंटे के भीतर दोबारा लॉगइन करना होगा। पहले एक बार लॉगइन करने के बाद यूजर्स हफ्तों तक ऐप का उपयोग कर सकते थे।

सरकार का मानना है कि साइबर अपराधी अक्सर सिम कार्ड निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटाते ही ऐप अपने आप लॉग आउट हो जाएगा, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

रेलवे का UTS ऐप बंद, अब RailOne से बुक होंगे टिकट

भारतीय रेलवे का पुराना अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम UTS App आज से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों के टिकट बुक करने के लिए नई RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा, जिसे जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था।

रेलवे के अनुसार, UTS ऐप के R-Wallet में मौजूद सभी फंड सुरक्षित हैं और उन्हें नए RailOne ऐप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए यूजर्स को RailOne ऐप में उसी मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिससे उन्होंने UTS ऐप में अकाउंट बनाया था।

यदि मोबाइल नंबर वही रहता है, तो वॉलेट का बैलेंस अपने आप नई ऐप में दिखाई देने लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments