HomeNationalपश्चिम एशिया में तनाव के बीच 2 मार्च को होने वाली CBSE...

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 2 मार्च को होने वाली CBSE बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

नई दिल्ली, 1 मार्च 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम एशिया के कुछ देशों में 2 मार्च को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मौजूदा हालात को देखते हुए स्थगित कर दी गई हैं।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सोमवार, 2 मार्च को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क बनाए रखें और बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखें।

CBSE ने यह भी बताया कि वह 3 मार्च को क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई की मौत के बाद क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसके चलते एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments