HomePatialaविजिलेंस ब्यूरो ने सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया...

विजिलेंस ब्यूरो ने सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया काबू

पटियाला, 28 फरवरी, 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान, थाना साइबर सेल, संगरूर में तैनात सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ, राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उक्त दोषी को गाँव कोठे महा सिंह वाला, जिला बठिंडा के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के विरुद्ध थाना साइबर क्राइम संगरूर में एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें दोषी सब-इंस्पेक्टर जाँच अधिकारी (IO) था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोषी सब-इंस्पेक्टर ने उसकी पत्नी को इस केस से बरी करवाने में मदद करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जाँच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिसके दौरान दोषी सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

इस संबंध में, दोषी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की अगली जाँच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments