HomeNationalदिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट को लेकर नोटिस जारी, आयोजकों को...

दिल्ली में करण औजला के कॉन्सर्ट को लेकर नोटिस जारी, आयोजकों को सख्त निर्देश

नई दिल्ली, 28 फरवरी 2026: पंजाबी गायक करण औजला के आगामी संगीत कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। यह कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में “पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026” के तहत आयोजित किया जाना है।

एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी करते हुए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पालन, आपातकालीन निकास (Emergency Exit) की व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुरक्षा के लिए उचित संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।

वहीं, दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने भी शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, डीसीपीओ साउथ ईस्ट दिल्ली द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स या गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीत प्रस्तुत नहीं किए जाने चाहिए।

नोटिस में आयोजकों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम के दौरान ऐसे गीतों से परहेज किया जाए, जिनका नाबालिगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही बंदूक और शराब से जुड़े शब्दों वाले गीतों पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।

हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक गायक या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments