HomePatialaपंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में सेल्फी प्वाइंट्स पर दर्शक खिंचवा रहे...

पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में सेल्फी प्वाइंट्स पर दर्शक खिंचवा रहे यादगार तस्वीरें

गोल्डन और सिल्वर स्टैच्यू बने युवक, पुराना विरसा, ट्रैक्टर, विरासती इमारत और कुम्हार का चाक बना आकर्षण का केंद्र

पटियाला, 26 फरवरी 2026: यहां शीश महल में चल रहे पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में दर्शकों के लिए तस्वीरें खिंचवाने हेतु बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स पर बड़ी संख्या में लोग अपनी यादगार तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। जहां शीश महल की विरासती इमारत दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही है, वहीं यहां पुराने संस्कृति और विरसे को दर्शाते घर, चरखा तथा सिर पर पानी का घड़ा उठाने वाला सेल्फी केंद्र भी दर्शकों को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए आकर्षित कर रहा है।

इसके अलावा यहां दर्शकों को मिट्टी के दीये आदि बनाना सिखा रहे कुम्हार के चाक पर काम कर रहे गांव सिउणा के हरनेक सिंह के साथ कई युवक-युवतियां तथा बुजुर्ग भी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। वहीं करतार कंबाइन भादसों द्वारा खड़ा किया गया करतार ट्रैक्टर भी सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुटा रहा है।

यहां सिल्वर स्टैच्यू बनकर खड़े गोबिंद सिंह, जो गांव कोटली देवण, श्री मुक्तसर साहिब से आए हैं, दर्शकों को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए आकर्षित कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पिछले 6 वर्षों से विवाह, जन्मदिन, किटी पार्टी और अन्य खुशी के मौकों पर स्टैच्यू बनकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

गोबिंद सिंह ने कहा कि वह बेरोजगार नहीं हैं, बल्कि स्वयं अपने बॉस बनकर अपना रोजगार चला रहे हैं और युवाओं को मेहनत करने तथा बुरी आदतों और नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

इसी प्रकार गोल्डन स्टैच्यू बने गांव रणबीरपुरा के 12वीं पास युवक अकाशदीप सिंह भी स्टैच्यू आर्ट का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद घर का गुजारा चलाने के लिए वह स्टैच्यू आर्ट कर रहे हैं और साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशों से दूर रहकर की गई मेहनत और गोल्डन मैन बनना उनके लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है।

फोटो कैप्शन: शीश महल पटियाला में पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में गोल्डन मैन और सिल्वर मैन के साथ फोटो खिंचवाते लोग।

कुम्हार के चाक के साथ तस्वीरें खिंचवाते दर्शक।

ग्रामीण विरसे के साथ फोटो खिंचवाते दर्शक।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments