HomePatialaपटियाला में 'साडे बुज़ुर्ग साडा माण' के तहत दादा-दादी दिवस का आयोजन

पटियाला में ‘साडे बुज़ुर्ग साडा माण’ के तहत दादा-दादी दिवस का आयोजन

पटियाला, 26 फरवरी, 2026: डिप्टी कमिश्नर पटियाला श्री वरजीत वालिया, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जोबनदीप कौर और जिला शिक्षा अधिकारी (से. शि.) श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदर पाल शर्मा के नेतृत्व में जिला पटियाला के विभिन्न स्कूलों में साडे बुज़ुर्ग साडा माण (हमारे बुजुर्ग हमारा मान) कार्यक्रम के तहत दादा-दादी से संबंधित बॉन्डिंग गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस अभियान के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में ग्रैंडपेरेंट्स डे” मनाया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन लेखन, कविता पाठ और गीत गायन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके अलावा बच्चों और उनके दादा-दादी/नाना-नानी के साथ अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर, संवाद और क्विज़ सेशन जैसी मनोरंजक गतिविधियां करवाई गईं, जिससे दोनों पीढ़ियों के बीच प्यार, सम्मान और समझ का माहौल बना।

इसी कड़ी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को वृद्धाश्रमों का दौरा भी करवाया गया। बच्चों और शिक्षकों ने स्वर्ग धाम ओल्ड एज होम राजपुरा, माता खीवी वृद्धाश्रम सूलर और साई वृद्धाश्रम चोहा जाकर बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभव बच्चों के साथ साझा किए और विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके साथ समय बिताया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभवों और यादों को नई पीढ़ी से जोड़ना, उनके प्रति सम्मान की भावना पैदा करना और बच्चों को नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना था।

इन गतिविधियों के सफल आयोजन में जिला नोडल अधिकारी नीरू बाला, बी.आर. श्री हिमांशु अग्रवाल, बी.एन.ओज़ रचना रानी, नवनीत सिंह, पूजा गुप्ता, मीना सचदेवा और विभिन्न ब्लॉकों के बी.आर.सी. एवं शिक्षकों ने विशेष भूमिका निभाई।

जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियां जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments