पटियाला, 25 फरवरी 2026: जिला प्रशासन पटियाला द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार तथा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और एडीसी (डेवलपमेंट) दमनजीत सिंह मान के नेतृत्व में शीश महल में पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया है।
इस मेले में समाजसेवी संस्थाएं जैसे यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया, पावर हाउस यूथ क्लब तथा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (लड़के) नाभा रोड, पटियाला द्वारा निःस्वार्थ वॉलंटियर सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन वॉलंटियर्स के इंचार्ज स्टेट अवॉर्डी परमिंदर भलवान (सदस्य, नशा मुक्त भारत अभियान), लेफ्टिनेंट जगदीप सिंह जोशी तथा गवर्नर अवॉर्डी जतविंदर गरेवाल के नेतृत्व में मेले में आने वाली जनता को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
इसके साथ ही चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों को व्हीलचेयर के माध्यम से विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गवर्नमेंट बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीसीए विद्यार्थी रुद्रप्रताप सिंह तथा सरकारी आईटीआई (लड़के), नाभा रोड, पटियाला के वॉलंटियर्स द्वारा यह सेवाएं दी जा रही हैं, जिनकी आम जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर सुखवंत सिंह (ट्रेनिंग ऑफिसर, सरकारी आईटीआई लड़के), अनिल खन्ना (होस्टल सुपरिटेंडेंट, आईटीआई लड़के), गुरप्रताप शाही, तेजिंदर मडोड़ा, अमरजीत सिंह लंग, जुगराज चहल, जसपाल जोसन, राम सिंह, गुरबचन सिंह, किरण देवी तथा कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले के दौरान चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को व्हीलचेयर पर सेवाएं प्रदान करते हुए वॉलंटियर्स।






