HomePatialaपंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला: स्कूल स्तर के सांस्कृतिक मुकाबले

पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला: स्कूल स्तर के सांस्कृतिक मुकाबले

भंगड़ा में पटियाले की सरदारी, गिद्धा में सनौर ने मारी बाज़ी

पटियाला, 25 फरवरी 2026: यहां शीश महल में पंजाब सरकार की अगुवाई में तथा डिप्टी कमिश्नर पटियाला श्री वरजीत वालिया के संरक्षण में आयोजित पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले के दौरान आज स्कूली विद्यार्थियों के गिद्धा, भंगड़ा और ‘वेस्ट टू बेस्ट’ बनाने के मुकाबले करवाए गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सह मेला अधिकारी दमनजीत सिंह मान, सहायक मेला अधिकारी नमन मड़करन (एस.डी.एम. राजपुरा) और अशोक कुमार (एस.डी.एम. पातड़ा) की देखरेख में हुए इन मुकाबलों में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विजेताओं को पुरस्कार बाल सुरक्षा अधिकारी रूपवंत कौर, भाषा विभाग पंजाब के शोध अधिकारी डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल और डॉ. नरेंद्र सिंह तेजा द्वारा वितरित किए गए।

गिद्धा मुकाबले में पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) सनौर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सरकारी एलिमेंटरी स्कूल जस्सोवाल और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस पटियाला ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। ओल्ड पुलिस लाइंस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला और लक्की इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पटियाला ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। गिद्धा की जजमेंट डॉ. नेहा खन्ना, प्रो. मनिंदर कौर और रूपवंत कौर ने की।

भंगड़ा मुकाबले में प्रीमियर पब्लिक स्कूल पटियाला ने पहला, सरकारी मिडल स्कूल मैण ने दूसरा तथा पब्लिक स्कूल पातड़ा और करियर अकादमी पटियाला ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। भंगड़ा के जज की भूमिका दलजीत सिंह, फतेहवीर सिंह, कुलविंदर सिंह और मनी सिंह ने निभाई।

‘वेस्ट टू बेस्ट’ व्यक्तिगत मुकाबले में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस पटियाला की छात्रा खुशबू विजेता रही। इस प्रतियोगिता के समूह मुकाबलों में पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) सनौर ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पसियाणा और प्रेम धाम स्कूल ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बारन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन मुकाबलों की जजमेंट डॉ. मनिंदर कौर (राजपुरा), डॉ. हीना सचदेवा और गुरशरण सिंह बराड़ ने की। मंच संचालन डॉ. तेजिंदर सिंह तेजा और डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल ने किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल करमजीत कौर, मनदीप कौर, हेडमिस्ट्रेस रुपिंदर गरेवाल, कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह, भावना शर्मा, रुपिंदर कौर, रीना सहित विभिन्न विभागों की टीमों ने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

तस्वीरें: गिद्धा, भंगड़ा और वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित करते हुए रूपवंत कौर, डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल और डॉ. नरेंद्र सिंह तेजा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments