HomeHaryanaडीसी डॉ. विवेक भारती ने नकल रहित परीक्षा के लिए सुरक्षा एवं...

डीसी डॉ. विवेक भारती ने नकल रहित परीक्षा के लिए सुरक्षा एवं निगरानी मजबूत करने के दिए कड़े निर्देश

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षणमेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करें विद्यार्थी : डीसी डॉ. विवेक 

फ़तेहाबाद, 25 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा):  डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिला में चल रही सीबीएसई एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को नकल रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करवाने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीघड़ रोड स्थित स्प्रिंगबेल्स स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल स्कूल तथा पीएम श्री जीएसएसएस स्कूल का दौरा करते हुए चल रही परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी के साथ एसपी सिद्धांत जैन ने पुलिस व्यवस्थाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करवाई जा रही है ताकि परीक्षाएं पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।
डीसी ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों को पूर्णत: नकल विहीन बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा उनके पास किसी भी प्रकार की नकल सामग्री न हो। उन्होंने बाहरी स्रोतों से नकल की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

डीसी ने निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षा की पवित्रता बनी रहे।

डॉ. विवेक भारती ने परीक्षा दे रहे परीक्षाथियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर सफलता प्राप्त करें। नकल के सहारे हासिल की गई सफलता स्थायी नहीं होती, जबकि परिश्रम से प्राप्त उपलब्धि जीवन में आगे बढ़ने का सशक्त मार्ग प्रशस्त करती है।
फोटो: फतेहाबाद। विभिन्न परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments