पटियाला, 23 फरवरी, 2026 ; पटियाला के प्रसिद्ध महारानी क्लब की नवनिर्वाचित मैनेजमेंट के सम्मान में आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। मोहित मोहिंद्रा की सरपरस्ती में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिची डकाला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ. पुष्पिंदर गिल सहित क्लब की नई कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान मोहित मोहिंद्रा और रिची डकाला ने महारानी क्लब के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर क्लब के प्रधान शेरबीर सिंह, सचिव हरप्रीत संधू, मोहित ढोडी, एम.एम. सियाल, साहिल खन्ना, डॉ. एच.एस. ग्रोवर, इंजीनियर परमजीत गोयल, जतिन गोयल, संचीत बंसल और किरत मित्तल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नेताओं ने आशा व्यक्त की कि नई मैनेजमेंट क्लब की परंपराओं को बनाए रखते हुए उसके विकास और सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे राजेश शर्मा पंजोला ने भी नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ नेता चिमन लाल डकाला, राम बंसल डकाला, हरविंदर शुक्ला, जीवन सिंगला, संजीव सिंगला, देवी दयाल और वरिष्ठ नेता हरबंस लाल बंसल शामिल थे। गौशाला के प्रधान मुलकराज गुप्ता, धर्म बंसल, राकेश बंसल, आरजू जिंदल, नीना गुप्ता, महेश गुप्ता, राजन सिंगला तथा विश्वविद्यालय से धर्मपाल गर्ग ने भी इस मिलन समारोह में शिरकत की।
रिची डकाला और उनके पिता रमेश कुमार डकाला ने उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महारानी क्लब पटियाला की शान है और इसकी मैनेजमेंट में अनुभवी और युवा चेहरों का शामिल होना खुशी की बात है। समारोह में करण सिंगला, पोनी झिल्ल, गुलाब राय, संजीव शर्मा, सेवा बरस्ट और बब्बू मंडी सहित अन्य नेताओं ने भी भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
अंत में मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि ऐसे सामाजिक मेल-मिलाप से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और संस्थाओं को नई ऊर्जा मिलती है।
फोटो कैप्शन: सम्मान समारोह के दौरान मोहित मोहिंद्रा, रिची डकाला, डॉ. पुष्पिंदर गिल एवं क्लब मैनेजमेंट।
जारीकर्ता
गोल्डी
पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






