अब सारा कामकाज ‘ई-निगम पोर्टल’ के माध्यम से ही किया जाएगा – मेयर, कमिश्नर
पटियाला, 24 फरवरी, 2026: मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह की अगुवाई में नगर निगम पटियाला के जनरल हाउस की बैठकों को पूरी तरह डिजिटल बनाने की कड़ी के तहत काउंसलरों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन वार्ड नंबर 31 से 60 तक के काउंसलरों ने भाग लिया और ‘ई-निगम पोर्टल’ की तकनीकी बारीकियों को समझा।
नगर निगम के डॉ. अंबेडकर साहिब हॉल में आयोजित आज के सत्र के दौरान वार्ड नंबर 31 से 60 तक के काउंसलरों को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। काउंसलरों ने निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए टैबलेट्स के माध्यम से पोर्टल पर लॉग-इन करना, मीटिंग का एजेंडा देखना और डिजिटल माध्यम से अपनी राय दर्ज करने का अभ्यास किया।
मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बयान दिया कि फरवरी 2026 के बाद होने वाली सभी बैठकें कागज रहित होंगी। उन्होंने दोहराया कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से न केवल काम की गति बढ़ेगी, बल्कि हर प्रस्ताव का रिकॉर्ड भी पारदर्शी तरीके से सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार अब सारा कामकाज ‘ई-निगम पोर्टल’ के माध्यम से ही पूरा किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान निगम की आईटी टीम और प्रस्ताव शाखा के अधिकारियों ने काउंसलरों की तकनीकी शंकाओं का समाधान किया। काउंसलरों को बताया गया कि वे अपने टैबलेट के जरिए कहीं भी बैठकर बैठक से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दो दिवसीय सत्र के समाप्त होने के साथ ही नगर निगम पटियाला का जनरल हाउस अब पूरी तरह ‘हाई-टेक’ हो गया है और आने वाली बैठक पूरी तरह डिजिटल अंदाज में आयोजित की जाएगी।
फोटो – दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र के दौरान नगर निगम टीम और
जारीकर्ता
राजिंदर मोहन (सचिव)
महापौर कार्यालय, पटियाला
83609 66060






