HomeNationalहोली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला रेल मंडल चलाएगा 22...

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला रेल मंडल चलाएगा 22 जोड़ी विशेष ट्रेनें

चंडीगढ़/अंबाला, 24 फरवरी 2026: होली के त्योहार के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा 22 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहार के समय ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी। सभी विशेष ट्रेनें आरक्षित श्रेणी में चलाई जाएंगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन झा ने बताया कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गृह राज्यों की ओर जाते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंबाला रेल मंडल से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती की जाएगी।

अंबाला और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काउंटर पर मासिक पास की सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा एंड्रॉयड मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक रेलवे ऐप भी विकसित की गई है, जिससे यात्री घर बैठे अपने मासिक पास का नवीनीकरण कर सकेंगे।

इस दौरान अंबाला-दिल्ली नई रेलवे लाइन को लेकर भी जानकारी दी गई। प्रस्तावित परियोजना में डबल लाइन या अलग तीसरी लाइन बनाने पर अंतिम निर्णय सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा। वहीं चंडीगढ़, चंडीमंदिर और बद्दी से पंजाब के दौलतपुर तक नई रेल लाइन पर काम तेजी से जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments