HomePatialaपार्षदों के लिए ‘ई-निगम पोर्टल’ प्रशिक्षण का दो दिवसीय सत्र शुरू

पार्षदों के लिए ‘ई-निगम पोर्टल’ प्रशिक्षण का दो दिवसीय सत्र शुरू

डिजिटल व्यवस्था से कार्यों की गति बढ़ेगी – मेयर, कमिश्नर

पटियाला, 23 फरवरी, 2026 : नगर निगम पटियाला के कार्यों को आधुनिक बनाने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की गई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार अब जनरल हाउस की बैठकों को पूरी तरह ‘ई-निगम पोर्टल’ के माध्यम से डिजिटल करने की तैयारी कर ली गई है। इस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी पार्षदों को टैबलेट के माध्यम से पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण देने हेतु दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया और कमिश्नर परमजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर निगम के कार्यों को डिजिटल करने से जहां कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, वहीं बैठकों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित और डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही विकास कार्यों और प्रस्तावों की स्वीकृति की गति में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 के बाद जनरल हाउस की सभी बैठकें केवल ई-निगम पोर्टल पर ही आयोजित की जाएंगी, जिससे शहर के विकास कार्यों की निगरानी और बेहतर ढंग से की जा सकेगी।

जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार पार्षदों की सुविधा के लिए डॉ. अंबेडकर साहिब हॉल, नगर निगम पटियाला में प्रशिक्षण को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला सत्र 23 फरवरी को वार्ड नंबर 1 से 30 तक के पार्षदों के लिए सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया है, जबकि दूसरा सत्र 24 फरवरी को वार्ड नंबर 31 से 60 तक के पार्षदों के लिए सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक रखा गया है।

मेयर ने कहा कि फरवरी 2026 के बाद होने वाली सभी जनरल हाउस बैठकें ई-निगम पोर्टल के माध्यम से ही करवाई जाएंगी। इसलिए यह प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, ताकि बैठक के दौरान पार्षदों को किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

 

फोटो कैप्शन: प्रशिक्षण के दौरान पार्षदगण एवं निगम कर्मचारी।

 

जारीकर्ता

राजिंदर मोहन (सचिव)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments