HomePatialaसरगम म्यूजिकल एंड कल्चरल ग्रुप के संगीत कार्यक्रम में गायिका मैडम अरविंदर...

सरगम म्यूजिकल एंड कल्चरल ग्रुप के संगीत कार्यक्रम में गायिका मैडम अरविंदर कौर सम्मानित

पटियाला,23 फरवरी,2026(जगप्रीत महाजन): संगीत और संस्कृति को समर्पित संस्था सरगम म्यूजिकल एंड कल्चरल ग्रुप द्वारा आयोजित एक शानदार संगीत कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायिका अरविंदर कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों डॉ. रविंदर ऋषि, दविंदर सिंह नेगी, राज कुमार, हरमीत सिंह, महेश कुमारतथा विकास पाठक ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी कला और संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि मैडम अरविंदर कौर ने अपनी मधुर आवाज़ और उत्कृष्ट प्रस्तुति से संगीत जगत में एक विशेष पहचान बनाई है। इस तरह के कार्यक्रम कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments