HomeHaryanaएसडीएम राजेश कुमार ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें

एसडीएम राजेश कुमार ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें

फ़तेहाबाद, 23 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) :  एसडीएम राजेश कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित एनआईसी वीसी रूम में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर के दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के आग्रह पर यदि विभागों द्वारा बंद की गई शिकायतों को पुन: खोला जाता है तो ऐसे मामलों में संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं व शिकायतों को लेकर की गई कार्यवाही के संबंध में विभागाध्यक्ष एक्शन टेकन रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में अवश्य भेजें। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों की निगरानी मुख्यालय स्तर पर भी की जाती है, इसलिए तय समय में जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि प्रार्थी की समस्या का समाधान हो सके।

समाधान शिविर में भट्टू खुर्द निवासी मैना देवी ने बुढ़ापा पेंशन दोबारा शुरू करवाने, सुलीखेड़ा निवासी छोटू राम ने 8000 टेल ओल्ड माइनर (पाइप लाइन) खाल निर्माण में कमियां ठीक करवाने, संतोष ने विधवा पेंशन चालू करवाने, बैजलपुर निवासी सरजीत सिंह ने बिजली का गलत बिल आने, स्थानीय गुुरुनाम कॉलोनी निवासी सुभाष ने ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करवाने, समस्त बाबा राणाधीर कॉलोनी निवासी उकलाना रोड भूना ने गली में साफ सफाई करवाने तथा स्थानीय नागपाल चौक निवासी सुरेंद्र कौर ने अवैध रैंप व अस्थाई दीवार बनाने पर कार्यवाही करने संबंधी अपनी शिकायत रखी।
फोटो: फतेहाबाद। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम राजेश कुमार।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments