HomeHaryanaकथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला

कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला

  • गौसेवा व सदाचार का दिया प्रेरक संदेश
    फ़तेहाबाद, 23 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने श्री कृष्णा गौशाला ग्राम भुथन कलां, भुथन खुर्द एवं धोलू में आयोजित पावन कथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत की।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को नैतिक मूल्यों से जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं। कथा ज्ञान यज्ञ व्यक्ति को आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि और सेवा के मार्ग पर अग्रसर करता है। उन्होंने कहा कि धर्म का सार मानवता की सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और समाज में प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना है।
    उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस पुण्य आयोजन के सफल आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करते हैं और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में धर्म, सेवा और सद्कर्म की भावना निरंतर प्रबल बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहे।
    फतेहाबाद। पावन कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments