HomePatialaपंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला 2026 के तीसरे दिन लोगों में भारी...

पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला 2026 के तीसरे दिन लोगों में भारी उत्साह

सखी शक्ति मेला रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहा है – अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

पटियाला, 23 फरवरी 2026: पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला 2026 के तीसरे दिन मेले में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। दूर-दूर से आए दर्शकों ने मेले का आनंद लिया और स्थानीय हस्तशिल्प वस्तुओं की खरीदारी में खास रुचि दिखाई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दमनजीत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को बड़ा मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले न केवल स्थानीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लें।

मेले के दौरान विभिन्न कॉलेजों द्वारा क्ले मॉडलिंग, नाटक, गीत-संगीत और कविशरी के रंगारंग मुकाबले आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।

मेले में हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की खूब खरीद-फरोख्त हो रही है। घरेलू सजावटी सामान, कढ़ाईदार कपड़े, फुलकारी, हाथ से बने आभूषण और अन्य कलात्मक वस्तुओं को लोगों द्वारा विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा मनोरंजन और खान-पान के शौकीनों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनका लोग भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

मेले की सफलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और सुरक्षा तथा सफाई के विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments