HomePatialaओपन यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ओपन यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पटियाला, 23 फरवरी 2026: जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में प्रो. (डॉ.) रतन सिंह, वाइस-चांसलर, के कुशल नेतृत्व में तथा पीएसओयू रीजनल सेंटर ज़ोन 05, लायलपुर खालसा कॉलेज के सहयोग से “इमोशनल रेगुलेशन: द अल्टीमेट लाइफ स्किल” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में डॉ. जैस्मीन कौर, काउंसलर, राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भावनात्मक संयम जीवन की एक महत्वपूर्ण कला है, जो व्यक्ति को अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करने में सहायता करती है।

अंग्रेज़ी विभाग की प्रमुख डॉ. नवलीन मुल्तानी ने कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन गगनप्रीत कौर हंजरा द्वारा किया गया। कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments