नहरी पानी पाइप और सड़कों के प्रोजेक्ट की फील्ड निगरानी सुनिश्चित – मेयर कुंदन गोगिया
पटियाला, 22 फरवरी,2026: नगर निगम पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया आज त्रिपड़ी में एलएंडटी कंपनी के चल रहे विकास कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रही नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत तथा पानी आपूर्ति परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि नागरिकों को सुविधाजनक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
मेयर गोगिया ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नागरिकों के टैक्स का हर पैसा लोगों के हित में इस्तेमाल किया जाएगा। हम चाहते हैं कि त्रिपड़ी जैसे क्षेत्रों में सुविधाएं जल्द लोगों तक पहुँचें। उन्होंने यह भी बताया कि नहरी पानी के लिए त्रिपड़ी में डाली जा रही पाइपों की देखरेख का काम नगर निगम के अधीन किया जा रहा है। उन्होंने फील्ड निगरानी पर ध्यान देने और जहां काम धीमा हो, वहां तुरंत कार्रवाई करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान त्रिपड़ी और आसपास के मार्केट के सदस्य चिंटू नासरा, सुभाष वलेचा, भूषण कुमार, अशोक चावला, प्रवीन कालड़ा, सुरधीर अहूजा, कृष्ण सिंधी, लवली दवन, परमिंदर कोहली, डॉ. कुलजीत साहनी, लक्ष्मण दास अहूजा, जवार वर्मा, यशपाल कालड़ा, दर्शन लाल, सुरेश धवन, बंटी, हंसराज, जतिन अरोड़ा, बंसी लाल, बिहारी लाल आदि उपस्थित थे।
मेयर ने स्पष्ट कहा कि नियमित रूप से इस तरह की समीक्षा बैठकें कर शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उनका कहना था कि नगर निगम के प्रयासों से त्रिपड़ी क्षेत्र में नागरिकों के लिए पानी, सड़कें और अन्य सुविधाएं जल्द और प्रभावी तरीके से उपलब्ध होंगी।
फोटो: निरीक्षण के दौरान जायजा लेते हुए मेयर कुंदन गोगिया
जारीकर्ता
राजिंदर मोहन (सचिव)
मेयर कार्यालय,पटियाला
83609 66060






