फ़तेहाबाद, 23 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 22 फरवरी 2026 को प्रसारित मन की बात के 131वें संस्करण में जिला फतेहाबाद ने एक बार फिर संगठनात्मक मजबूती का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले ने लगातार दसवीं बार शत-प्रतिशत बूथ रिपोर्टिंग कर प्रदेश स्तर पर लगातार पांचवीं बार तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो अपने आप में गर्व का विषय है। बीजेपी जिला कार्यालय में इसके लिए खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र बबली, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष स. बलदेव ग्रोहा वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल, जिला महामंत्री विकास ललौदा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि यह सफलता जिले के हर एक कार्यकर्ता की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोडऩे वाला एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समाज के हर वर्ग से सीधे संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने में फतेहाबाद के कार्यकर्ताओं ने निरंतर जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने मन की बात की पूरी टीम, सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले का यह प्रदर्शन आने वाले समय में अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगा और संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि फतेहाबाद जिला आगे भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा भविष्य में भी मन की बात सहित सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।






