जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने इस सफलता के लिए दी बधाई, कहा विकास का मार्ग हुआ साफ
फ़तेहाबाद, 23 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): रतिया ब्लॉक समिति में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत कांग्रेसी चेयरमैन केवल मेहता के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सफलतापूर्वक पारित किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पारित इस प्रस्ताव ने यह स्पष्ट कर दिया कि वर्तमान चेयरमैन के प्रति सदस्यों का विश्वास समाप्त हो चुका था। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पश्चात रतिया से ब्लॉक समिति के सम्मानित सदस्य जिला कार्यालय फतेहाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जिला प्रधान एडवोकेट प्रवीन जोड़ा से मुलाकात कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर जिला कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय विकास, पारदर्शिता और जनहित की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में अब विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य होंगे। जिला प्रधान ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में रतिया ब्लॉक समिति क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं रतिया से प्रत्याशी रहे बहन सुनीता दुग्गल के समन्वय से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और जनहित सर्वोपरि की भावना से कार्य करती रहेगी। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, रतिया नगर मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, रतिया ग्रामीण लखविंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी शम्मी ढींगड़ा, सुभाष साहू, विक्रम शर्मा, सुभाष चन्दोरा, बनवारी लाल गहलोत, जगदीप मोंगा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






