पट्टी , 22 फरवरी 2026: पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गार्डन कॉलोनी की रहने वाली रूबी मेहरा नामक एक विवाहित महिला को दिन-दहाड़े गोली मार दी गई। इस घटना की भयावह सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें हमलावर महिला के सिर में गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता रूबी की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
हमलावर की पहचान पट्टी निवासी करण के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार अस्पताल में रूबी की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहा है।






