आप सरपंच के कातिल पुत्र के खिलाफ कार्रवाई न होने पर भड़का रोष, मोहित मोहिंद्रा और पीड़ित परिवार ने रजिंद्र हस्पताल के सामने दिया धरना
पटियाला प्रशासन और सरकार की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार ने सड़क किया जाम
पटियाला, 22 फरवरी, 2026: पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मोहित मोहिंद्रा ने आज पटियाला के रजिंद्र हस्पताल के बाहर, गांव रोंगला की बुज़ुर्ग महिला बलजीत कौर के हत्या के मुख्य आरोपी, आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच के पुत्र की गिरफ्तारी न होने के विरोध में, पीड़ित परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने हस्पताल के बाहर सड़क जाम कर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कुछ दिन पहले पटियाला के गांव रोंगला में एक निहत्थी बुज़ुर्ग महिला बलजीत कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिवार के आरोपों के मुताबिक, गांव के सरपंच के पुत्र गोल्डी ने यह वारदात अंजाम दी। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश और 1.5 लाख रुपये के वित्तीय लेन-देन के विवाद के कारण हुआ, जो पिछले काफी समय से चला आ रहा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी लगातार उन्हें डराता-धमकाता रहा।
धरने को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि अपराध की गंभीरता के बावजूद पुलिस गिरफ्तारी में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, “एफ.आई.आर. दर्ज होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सिर्फ इसलिए कि आरोपी सत्ता वाली पार्टी के नेता का पुत्र है, प्रशासन उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। पिछले तीन दिनों से बुज़ुर्ग महिला का शव मुर्दाघर में पड़ा है, परिवार न्याय की मांग कर रहा है और जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”
मोहित मोहिंद्रा ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पंजाब में अपराधियों को सरकार की संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने सवाल किया कि अगर नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, तो पुलिस की क्या भूमिका रह जाती है? उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी नाकामी जनता का न्याय प्रणाली पर भरोसा खत्म कर देगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर आने वाले दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार करके पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को और तेज करेगी और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों के अलावा स्थानीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।
जारीकर्ता
गोल्डी
पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






