राजपुरा, 22 फरवरी 2026 (बलजीत सरना): राजपुरा में स्थित गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह मिर्च मंडी से आज गुटका साहिब की बेअदबी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लक्की नाम के एक व्यक्ति ने धार्मिक ग्रंथ के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी लक्की मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।






