HomeHaryanaजनसेवा का मूल मंत्र है संवाद और समाधान: सुभाष बराला

जनसेवा का मूल मंत्र है संवाद और समाधान: सुभाष बराला

नागरिकों से मुलाकात कर राज्यसभा सांसद ने सुनी जन समस्याएं

टोहाना, 21 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) :  राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शनिवार को अपने आवास पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर विचार-विमर्श किया एवं जन समस्याओं का निवारण किया। उन्होंने सभी नागरिकों की बात ध्यान से सुनी और उनके आव्हानों का समाधान सुनिश्चित करने हेतु तत्क्षण संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

राज्यसभा सांसद सुभाष ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा राज्य सरकार नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में देश विकास और प्रगति का अद्वितीय युग देख रहा है, और इस यात्रा में हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त किया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में हर जिले में विकास की गति अब और भी तेज हुई है। विकसित भारत का हमारा दृष्टिकोण केवल बुनियादी ढांचे के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को सशक्त बनाने, शासन में पारदर्शिता लाने और हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की सरकार की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। पूरा देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही जनप्रतिनिधि की वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की निगरानी व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments