पटियाला ,21 फरवरी 2026 (मनोज वर्मा) : मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की ओर से शहर में चार दिनों की विशेष गोल्ड ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि मालाबार गोल्ड के आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन ग्राहकों द्वारा हमेशा पसंद किए जाते हैं, जिसके चलते कई डिज़ाइन स्टॉक में बार-बार रिपीट होते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रदर्शनी में दैनिक उपयोग की ज्वेलरी से लेकर विवाह-शादियों और अन्य खास अवसरों के लिए नई और अलग-अलग डिज़ाइनों की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाई गई है।
यह प्रदर्शनी चार दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर भाग ले रहे हैं।






