HomeHaryanaइग्नू ने दाखिला की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई: डॉ...

इग्नू ने दाखिला की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई: डॉ गुरनाम चंद

फ़तेहाबाद, 21 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा): इग्नू स्टडी सेंटर 1031 के समन्वयक डॉ. गुरनाम चंद ने बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जनवरी-2026 सत्र में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 28 फरवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि तक विद्यार्थी सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
दाखिला प्रकिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी पहले वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई फॉर फॉर ओडीएल प्रोग्राम के लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर क्लिक करें। नामांकन से पहले किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) या ऑनलाइन (OL) कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र को अपनी ABC ID के माध्यम से एक DEB-ID बनाना जरूरी है। नए खुले पेज पर “Click here for new registration” पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करें और क्षेत्रीय केंद्र करनाल का कोड-10 डालें। पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

डाॅ. गुरनाम चंद जानकारी देते हुए बताया की इग्नू  में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों को कुछ पाठ्यक्रमों जैसे बीएएम, बीकॉमएफ और बीएससीएम में प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत छूट मिलती है । इसके लिए, छात्रों को कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होता है, जैसे कि माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उनके पास वैध एससी/एसटी प्रमाण पत्र होना चाहिए जो क्रमशः राज्य सरकार और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया हो।

डॉ गुरनाम चंद ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के प्रति संकल्पबद्ध है।
उन्होंने बताया कि इग्नू 300 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है, जिसमें अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस या एप्रिसिएशन कोर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीबीए, एमएससी इन साइंस, लाइब्रेरी साइंस, कम्युनिटी डेवलपमेंट, एनालिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, और जनसंचार जैसे कई विषयों में एक वर्षीय डिप्लोमा भी उपलब्ध है। इग्नू वर्ष में दो बार नामांकन प्रक्रिया संचालित करता है। जनवरी और जुलाई सत्र में। जो भी इच्छुक विद्यार्थी  दाखिला लेना चाहते है वो अब 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments