HomeNationalविनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस ने किया संगठनात्मक...

विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस ने किया संगठनात्मक फेरबदल

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विनोद जाखड़ को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति को मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। वहीं, आधिकारिक नियुक्ति पत्र के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया।

इस नई जिम्मेदारी के साथ अब विनोद जाखड़ देशभर में कांग्रेस के छात्र संगठन का नेतृत्व करेंगे। पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन के लिए किए गए कार्यों के लिए निवर्तमान अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान की भी सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments