HomeNationalरोज फेस्टिवल को लेकर सेक्टर-16 में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

रोज फेस्टिवल को लेकर सेक्टर-16 में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026: सेक्टर-16 स्थित जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित होने जा रहे रोज फेस्टिवल के मद्देनज़र चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने फेस्टिवल में आने वाले सैलानियों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कार्निवल के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कई रूटों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में लोगों को कारपूलिंग अपनाने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक रूप से हॉर्न का प्रयोग न करने की अपील भी की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सेक्टर-16 की आंतरिक सड़कों, साइकिल ट्रैक, पैदल मार्गों तथा नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को टो भी किया जा सकता है।

सैलानियों की सुविधा के लिए सेक्टर-17 में नीलम सिनेमा और शास्त्री मार्केट के पास दो पिकअप और ड्रॉप-ऑफ स्थल निर्धारित किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट या सीमित भी किया जा सकता है।

यदि किसी वाहन को टो या क्लैंप किया जाता है, तो वाहन मालिक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क कर सकते हैं।

निर्धारित पार्किंग स्थल इस प्रकार हैं: 

सेक्टर-9 में चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और यू.टी. सचिवालय के पीछे पार्किंग स्थल

पंजाब पुलिस मुख्यालय से केंद्रीय सदन तक

सेक्टर-16 रोज गार्डन के पीछे निर्धारित पार्किंग क्षेत्र

सेक्टर-17 में होटल ताज चंडीगढ़ के सामने पार्किंग

टीडीआई मॉल के सामने मल्टी-लेवल पार्किंग

सेक्टर-17 स्थित नीलम पार्किंग

सेक्टर-9 मध्य मार्ग पर एस.सी.ओ. के सामने पार्किंग स्थल

सेक्टर-17 पार्किंग स्थल और एम.सी. कार्यालय के सामने निर्धारित पार्किंग

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन कर रोज फेस्टिवल को सुरक्षित और सुचारू बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments