HomePunjabएस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं का मौके पर...

एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर लिया जायजा

धूरी शहर के बस अड्डे एवं सार्वजनिक शौचालयों का किया निरीक्षण

अनधिकृत स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के काटे जाएंगे चालान; सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी निगरानी

धूरी, 19 फरवरी, 2026: उप मंडल मजिस्ट्रेट धूरी ऋषभ बंसल ने आज धूरी शहर में सफाई व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बस अड्डे सहित विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

एस.डी.एम. ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा शहर को स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा डंप स्थलों एवं अनधिकृत स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी, ताकि गलत तरीके से कूड़ा फेंकने वालों की पहचान की जा सके।

ऋषभ बंसल ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के चालान काटे जाएंगे और इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल तथा कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल धूरी गुरविंदर सिंह ने धूरी वासियों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए डस्टबिन लगाएं। नगर काउंसिल के वाहनों में कूड़ा डालते समय गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग ही दें।

उन्होंने कहा कि शहर के भीतर किसी भी खाली प्लॉट, खाली स्थान या सड़कों के आसपास कूड़ा न फेंका जाए तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर काउंसिल का सहयोग किया जाए। यदि कूड़े संबंधी कोई भी समस्या आती है तो तुरंत नगर काउंसिल से संपर्क किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments