HomePunjabचंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था...

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसमें दोपहर 2 बजे तक इमारत को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। कर्मचारियों, वकीलों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

सचिवालय भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। प्रशासन द्वारा इमारत में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments