HomeHaryanaजवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खारा खेड़ी में पेस-सेटिंग कार्यक्रम...

जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खारा खेड़ी में पेस-सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन


विद्यालयों के छात्रों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए आयोजित करवाई गई अनेक प्रतियोगिताएं

फ़तेहाबाद, 19 फरवरी 2026 (संजीव शर्मा) : ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने और शैक्षणिक नवाचारों को साझा करने के उद्देश्य से पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा-खेड़ी द्वारा पेस-सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खारा-खेड़ी के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
पेस-सेटिंग कार्यक्रम के तहत दोनों विद्यालयों के छात्रों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए संगीत एवं गायन, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान जेएनवी के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बताया कि किस प्रकार वे मेहनत और सही मार्गदर्शन से नवोदय चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं। उन्हें विद्यालय की दैनिक दिनचर्या, वहां मिलने वाली सुविधाओं और सर्वांगीण विकास के अवसरों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम सत्र में जेएनवी खारा खेड़ी प्राचार्य अनूप सिंह ने पेस-सेटिंग कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोडऩा और उन्हें बड़े मंचों के लिए तैयार करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय खारा-खेड़ी की प्राचार्या सविता यादव, पीजीटी अंग्रेजी शकुंतला यादव, पीजीटी भूगोल मुकेश कुमार, पेस-सेटिंग इंचार्ज श्रीश कुमार, संदीप शर्मा, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
फोटो : पेस सेटिंग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments