HomeHaryanaएसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं

एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जन समस्याएं

टोहाना, 16 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) :  एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान 2 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए फॉरवर्ड किया गया। प्राप्त शिकायतों में एक परिवार पहचान पत्र से संबंधित और एक पेंशन से संबंधित शामिल रही।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो। विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय-सीमा में समाधान किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी न हो। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी संशोधन, नए सदस्यों का पंजीकरण, राशन कार्ड, बिजली विभाग एवं पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। एसडीएम ने आमजन से आग्रह किया कि वे अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए समाधान शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments