HomeHaryanaअंतिम छोर पर खड़े समुदाय के समग्र विकास और सशक्तिकरण को लक्ष्य...

अंतिम छोर पर खड़े समुदाय के समग्र विकास और सशक्तिकरण को लक्ष्य बनाता है नया बज: खुंडिया

अनुसूचित जाति समुदाय के रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए समर्पित है बजट: विकास ललौदा

फतेहाबाद/टोहाना  17 फरवरी 2026:  भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के निर्देशानुसार टोहाना के किसान रेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति बजट सम्मेलन में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी अजय खुंडिया तथा जिला अध्यक्ष विकास ललौदा मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में दोनों वक्ताओं ने केन्द्रीय बजट 2026-27 में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए हुए प्रावधानों और कल्याणकारी घोषणाओं पर विस्तृत ब्यान दिया।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अजय खुंडिया ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 समाज के अंतिम छोर पर खड़े अनुसूचित जाति समुदाय के समग्र विकास और सशक्तिकरण को लक्ष्य बनाता है। उन्होंने बताया कि बजट में अनुसूचित जाति के लिए 1,96,400 करोड़ रुपये का विशाल प्रावधान रखा गया है, जो सामाजिक न्याय और कल्याण की दिशा में बड़ा निवेश है। खुंडिया ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में अनुसूचित जाति छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए करीब 6,360 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे उच्च शिक्षा में पहुंच बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा ऋण पर 3 प्रतिशत की रियायत और कौशल विकास पर विशेष प्रावधान अनुसूचित जाति युवाओं को स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएगा। खुंडिया ने अभ्युदय योजना के तहत 2,140 करोड़ रुपये की राशि का जिक्र किया, जिससे एससी समुदाय के उद्यमिता सशक्तिकरण को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता योजनाओं में वृद्धि बजट का मुख्य लक्ष्य है। खुंडिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के उद्यमियों तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार समर्थन स्कीमों को भी शामिल किया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समुदाय को सशक्त बनाने हेतु विशेष अनुसूचित जाति-समर्थित एसटीआई हब्स का विस्तार किया जाएगा। खुंडिया ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार से तैयार है जिसमें अनुसूचित जाति को विकास की मुख्य धारा में लाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान से ग्रामीण तथा पिछड़े वर्गों को रोजगार और शिक्षा के अवसर समान रूप से मिलेंगे। खुंडिया ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट सामाजिक समावेशन और समान अवसर प्रदान करने की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने बजट को अनुसूचित जाति समुदाय के आत्म-निर्भर भारत के लिए एक सशक्त मंच बताया। खुंडिया ने कहा कि प्रावधानों के प्रभाव से युवा एवं किसान वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब स्ष्ट-सम्बंधित योजनाओं का लाभ दुनिया भर में अनुसूचित जाति परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास केंद्रित है। खुंडिया ने कहा कि बजट में शिक्षा एवं कौशल को प्राथमिकता देकर अगली पीढ़ी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब और वंचित समुदायों के जीवन स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
विकास ललौदा ने कहा कि बजट 2026-27 अनुसूचित जाति समुदाय के रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के आवंटन में वृद्धि की गई है। ललौदा ने बताया कि बजट में अनुसूचित जाति युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने हेतु कौशल प्रशिक्षण एवं ऋण सहायता योजनाएँ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बजट सामाजिक न्याय को मजबूत करता है और अनुसूचित जाति समुदाय को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाता है। ललौदा ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय विशेष को लक्षित कार्यक्रमों के माध्यम से विकास के नए अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समुदाय को विशेष समर्थन मिलेगा। ललौदा ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बजट में वित्तीय प्रावधानों का विस्तार किया गया है। ललौदा ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास सबके लिए समान अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बजट से अनुसूचित जाति परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ललौदा ने कहा कि अनुसूचित जाति युवा वर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बजट से अनुसूचित जाति समुदाय के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ललौदा ने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय के सिद्धांत को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि बजट के प्रावधानों में अनुसूचित जाति समुदाय की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। ललौदा ने कहा कि यह बजट देशभर में अनुसूचित जाति सशक्तिकरण को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि इनके क्रियान्वयन से आने वाले वर्षों में आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशन में वृद्धि होगी। यह सम्मेलन केंद्र सरकार के बजट के माध्यम से अनुसूचित जाति समुदाय को लाभ पहुंचाने और विकास के अवसर बढ़ाने के लिए जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा एससी बजट टोली के जिला सह संयोजक बसंत बाजीगर, जगसीर नायक, विशाल नायक, शुभम नायक, अंकुश वाल्मिकि, धर्मपाल, रोहताश कुमार नांगली, गुरमीत भाटिया, नसीब सागर, मोहली नायक, लखन वाल्मीकि, संदीप नेहरा, तरसेम समैण, राजिन्द्र जाण्डली, ईश्वर फौजी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments