HomePatialaपटियाला में महाशिवरात्रि की धूम, मेयर कुंदन गोगिया ने शहरवासियों को पावन...

पटियाला में महाशिवरात्रि की धूम, मेयर कुंदन गोगिया ने शहरवासियों को पावन पर्व की शुभकामनाएं

  • पुराने बस स्टैंड के निकट स्थित नेहरू पार्क में भोले शंकर क्लब, मॉर्निंग क्लब और ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन

पटियाला, 16 फरवरी, 2026 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शाही शहर पटियाला में धार्मिक उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नेहरू पार्क में भोले शंकर क्लब, मॉर्निंग क्लब और ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी पटियाला द्वारा संयुक्त रूप से विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के मेयर कुंदन गोगिया ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान मेयर कुंदन गोगिया ने शिव भक्तों एवं शहरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव का जीवन सादगी, तपस्या और लोक-कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सेवा, सहनशीलता और सत्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए।

मेयर ने कहा कि मेयर होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी बनती है कि मैं शहर के हर नागरिक की सेवा एक सेवक के रूप में करूं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है और स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को उनका लाभ मिल सके।

मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि मेरे कार्यालय के द्वार सदैव आम जनता के लिए खुले हैं और कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बेझिझक आ सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार एवं निगम स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष उपकार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। प्रभात फेरी के आगमन पर श्रद्धालुओं के लिए ब्रेड पकोड़े, पैटीज, लड्डू और केसर युक्त दूध का लंगर भी वितरित किया गया। इस मौके पर मॉर्निंग क्लब की ओर से लखविंदर सिंह बेदी, बजाज, देव राज, सोढ़ी, डिंपी, काकू, पियूष और कपूर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

फोटो : महाशिवरात्रि के अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया एवं अन्य। 

जारीकर्ता

राजिंदर मोहन (सचिव)

मेयर कार्यालय, पटियाला

83609 66060

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments