HomeHaryanaयुवाओं में खेल भावना विकसित करना समय की आवश्यकता : डीसी डॉ....

युवाओं में खेल भावना विकसित करना समय की आवश्यकता : डीसी डॉ. विवेक भारती

उपायुक्त ने राजकीय महाविद्यालय में तीसरे वार्षिक एथलेटिक मीट का किया शुभारंभ
कहा, खेल गतिविधियां अनुशासन, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता को करती हैं मजबूत

फ़तेहाबाद, 16 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद में आयोजित तीसरे वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों की परेड की सलामी ली तथा प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और ग्रामीण स्तर तक खेल ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय हिसार के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. सज्जन कुमार उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय भगवान यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं खेल गतिविधियों की जानकारी दी।
एथलेटिक मीट के दौरान विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक मीट के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक तथा रिले रेस जैसी विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे मैदान में जोशपूर्ण वातावरण बनाए रखा।


इसके अतिरिक्त गुरुकुल मताना व राजकीय विद्यालय मताना के विद्यार्थियों ने विभिन्न योग खेल गतिविधियों की प्रस्तुति दी। वहीं मार्च-पास्ट, पीटी प्रदर्शन तथा फिटनेस आधारित गतिविधियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायकों ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ परिणाम घोषित किए। विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एथलेटिक मीट प्रभारी डॉ. कपिल देव और डॉ. पवन कुमार सहित महाविद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
फोटो : राजकीय कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ कर विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments