HomePatialaराज्य स्तरीय टीचर फेस्ट में पटियाला के शिक्षकों ने लहराया परचम

राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट में पटियाला के शिक्षकों ने लहराया परचम

पटियाला, 14 फरवरी, 2026: पंजाब टीचर फेस्ट में पटियाला जिले के शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिला शिक्षा अधिकारी (से.सि.) पटियाला संजीव शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंद्रपाल शर्मा के नेतृत्व में पटियाला ने जिला स्तर पर सभी 10 श्रेणियों में पहला स्थान हासिल कर श्री फतेहगढ़ साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रवेश किया था।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पटियाला के शिक्षकों ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डकाला के कंप्यूटर फैकल्टी दलबीर सिंह ने आईटी टूल्स श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्कूल ऑफ एमिनेंस भुनरहेड़ी की गुरकिरण कौर (मैथ मिस्ट्रेस) ने टीचिंग एड्स में दूसरा स्थान हासिल किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विक्टोरिया की अनू गर्ग (एस.एस. मिस्ट्रेस) ने मैनुअल गेम्स में तथा सरकारी हाई स्कूल राजपुरा टाउन की राजदीप कौर (साइंस मिस्ट्रेस) ने साइंस एप्लीकेशन में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।ये उपलब्धियां पटियालाके शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और नवीनतम तरीकों को अपनाने की लगन को दर्शाती हैं।

इस मौके पर बातचीत करते हुए विजेता शिक्षकों ने कहा कि राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त होने से भविष्य में वे और अधिक लगन तथा मेहनत से अपने कार्यों को अंजाम देंगे।

राज्य स्तरीय टीचर फेस्ट के दौरान विजेता शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंद्रपाल शर्मा तथा संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों ने बधाई देते हुए शिक्षकों के कार्य की सराहना की।

फोटो: टीचर फेस्ट के दौरान प्राप्त सम्मान को प्रदर्शित करते हुए जिला पटियाला के शिक्षक दलबीर सिंह एवं अन्य।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments