देश भगत यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
मंडी गोबिंदगढ़, 14 फरवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फतेहगढ़ साहिब जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।






