HomeHaryanaशिव मंदिर समाधि स्थापना दिवस पर सांसद सुभाष बराला ने लिया आशीर्वाद,...

शिव मंदिर समाधि स्थापना दिवस पर सांसद सुभाष बराला ने लिया आशीर्वाद, वार्षिक भंडारे में की सहभागिता

टोहाना, 14 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शनिवार को शिव मंदिर समाधि स्थापना दिवस के पावन अवसर पर गाँव रत्ताखेड़ा, टोहाना में आयोजित वार्षिक भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं के साथ बैठकर सेवा कार्य में सहयोग करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

सांसद बराला ने आयोजन समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, गहरी आस्था और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के सामूहिक आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से है। शिव मंदिर जैसे आस्था केंद्र केवल पूजा-अर्चना के स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों के संवाहक भी हैं। उन्होंने ग्रामवासियों और आयोजक मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी सुंदर एवं अनुशासित व्यवस्था सभी के सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments