HomePunjabहज़ूर साहिब–जम्मू तवी एक्सप्रेस के 2 मिनट ठहराव की मांग को लेकर...

हज़ूर साहिब–जम्मू तवी एक्सप्रेस के 2 मिनट ठहराव की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने परमजीत कैंथ को सौंपा पत्र

नाभा, 14 फरवरी, 2026 : भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव श्री मोहित सूद बंटी द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष श्री परमजीत सिंह कैंथ एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं को पत्र लिखकर नाभा के लोगों की एक महत्वपूर्ण जन-मांग उठाई गई है।

श्री मोहित सूद बंटी ने अपने पत्र में मांग की है कि रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू से अपील की जाए कि ट्रेन नंबर 12752/12751 हज़ूर साहिबजम्मू तवी एक्सप्रेस को नाभा रेलवे स्टेशन पर कम से कम 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं श्री विनोद कालड़ा एवं श्री मोहित सूद ने सरदार परमजीत सिंह कैंथ को पत्र सौंपते हुए कहा कि यह ट्रेन नाभा से होकर गुजरती है, लेकिन यहां इसका कोई स्टॉप नहीं है, जिससे नाभा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन का मात्र 2 मिनट का ठहराव मंजूर हो जाए तो यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

परमजीत सिंह कैंथ ने जोर देकर कहा कि यह मांग पूरी तरह जनहित से जुड़ी है और इससे हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस संबंध में रेल राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस गंभीर मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की जाएगी, ताकि नाभावासियों को राहत मिल सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments