पटियाला 13 फरवरी, 2026 (चौधरी छतरपाल सिंह) : शिव सेना हिंदुस्तान की लीगल शाखा हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना,द्वारा अपील की गई कि शिव सेना की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल द्वारा आयोजित 18 वे वार्षिक श्री हनुमान चालीसा पाठ समारोह जो 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को पटियाला के श्री काली माता मंदिर में आयोजित किया जा रहा है उसमें हिंदुस्तान अधिवक्ता (लीगल) सेना पंजाब भी बड़े स्तर पर भाग लेगी।
इस संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आज पटियाला कोर्ट के यादविन्द्रा कॉम्प्लेक्स में ज़िला अध्यक्ष श्री कमल नागपाल एडवोकेट जी के चेंबर में संपन्न हुई जिसमें मुख्यरूप से श्री पंकज गौड़ एडवोकेट पंजाब प्रमुख शिव सेना हिंदुस्तान लीगल शाखा ने शिरकत की । उन्होंने सभी वकील साहिबान को खुला निमंत्रण दिया कि सभी इस एक दिवसीय महाकुंभ में अपनी हाजिरी लगवा कर पुण्य के भागी बने श्री गौड़ ने कहा की इस महोत्सव में श्री रवींद्र पुरी जी महाराज जो की अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं विशेष रूप से हरिद्वार से पधार रहे हैं और उनके साथ अनेक उच्च कोटि के सिद्ध संत शिरोमणि भी शामिल हैं। तो इतने संतो का एक साथ दिव्य दर्शन पाकर जीवन धन्य किया जा सकता है । इस महोत्सव का सभी सनातन प्रेमियों को भाग लेकर इसका लाभ लिया जाना चाहिए। यह महोत्सव सुबह 9:00 बजे से उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध श्री काली माता मंदिर पटियाला में संपन्न होगा जो की शाम 5:00 बजे तक चलेगा जिसमें 12:00 बजे के बाद देसी घी का लंगर प्रसाद की व्यवस्था प्रभु इच्छा तक चलेगी । इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट कमल नागपाल एडवोकेट रौनी पंकज, एडवोकेट श्रीमती राजरानी, एडवोकेट मिस रितिका एवं अन्य बहुत सारे वकील साहिबान भी शामिल हुए ।






