HomePatialaनिस्वार्थ विचार सेवा संकल्प पटियाला (रजि.) द्वारा आयोजित “प्रथम अधिवेशन” का आयोजन

निस्वार्थ विचार सेवा संकल्प पटियाला (रजि.) द्वारा आयोजित “प्रथम अधिवेशन” का आयोजन

पटियाला, 11 फरवरी, 2026 (जगप्रीत महाजन): निस्वार्थ विचार सेवा संकल्प पटियाला (रजि.) द्वारा आयोजित “प्रथम अधिवेशन” का आयोजन अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रहा। यह दो दिवसीय अधिवेशन दिनांक 7 एवं 8 फरवरी 2026 को DMW ऑडिटोरियम पटियाला एवं DMW दशहरा ग्राउंड, पटियाला में सामाजिक समरसता, सेवा भाव एवं सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस प्रथम अधिवेशन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगभग 2500 से अधिक लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। पटियाला के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि संस्था के विचारों और कार्यों को समाज का व्यापक समर्थन प्राप्त है। विशाल जनसमूह की उपस्थिति ने अधिवेशन को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

अधिवेशन में समाज, शिक्षा, प्रशासन एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक जी महाराज (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश) परमाध्यक्ष नृसिंह वाटिका आश्रम, रायवाला, हरिद्वार, उत्तराखंड, साध्वी मां देवेश्वरी जी विशिष्ट अतिथि श्री मोहित महिंद्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब यूथ कांग्रेस, डॉ अमिता पांडव, श्री सर्व दमन भरत स्वतंत्र निदेशक, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, रेलवे मंत्रालय भारत सरकार, श्री राजेश अत्री, ओ.एस.डी., केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार, श्री बलजिंदर ठाकुर, विभाग संघचालक, आर.एस.एस, डॉ राजेंद्र कुमार, जिला संघचालक, आर.एस.एस, श्री योगेश अग्रवाल, एम.डी. लॉर्ड्स फर्नीचर, पटियाला, श्री त्रिभुवन गुप्ता, समाज सेवक, डॉ गुरविंदर कांसल, एम.डी. कांसल फाउंडेशन, श्री नरेश कुमार, प्रदेश संयोजक, सामाजिक समरसता गतिविधि पंजाब एवं प्रदेश प्रधान, सर्व समाज समरसत्ता समिति, पंजाब, श्री राकेश कुमार मंगला, धर्म व समाज सेवक,  श्री करुण कोडा, भाजपा, श्री यशपाल (प्रिंस) अध्यक्ष, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल खालसा नगर पटियाला, श्रीमती सरला भटनागर, प्रिंसिपल, वीर हकीकत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, PLW के सचिव रावत जी आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने अपने संबोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।

प्रथम दिवस 7 फरवरी 2026 को विद्यार्थियों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

द्वितीय दिवस 8 फरवरी 2026 को आयोजित सम्मान समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं विजेता प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी, तानिया राणा एवं लच्छू दा ने अपनी टीम के साथ शानदार लोकसांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी सजीव प्रस्तुतियों ने उत्तराखंडी लोकसंस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की और उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के महासचिव, तेजेंद्र दत्त फुलारा, कार्यक्रम व्यवस्थापक, शिव भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक, श्री वीरेंद्र पाटवाल, कार्यक्रम सहसंयोजक, श्री उपनयन सिंह पंवार, स्वागत समिति अध्यक्ष, श्री प्यार सिंह रावत, स्वागत समिति मंत्री, श्रीमती शशि नौगाई, स्वागत समिति उपाध्यक्ष, श्रीमती मधु फुलारा, कार्यकारिणी सदस्य, श्री मदन सिंह रावत, श्री राम स्वरूप, संस्था के युवा सदस्य श्री नीरज बिष्ट, श्री हरि ओम, श्री हर्ष मैनाली, श्री प्रथम फुलारा, कुमारी हितेषी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंच से संस्था की भावी योजनाओं एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री प्रमोद जी, उत्तर क्षेत्रीय संयोजक सामाजिक समरसता विभाग ने अपने संभाषण में निःस्वार्थ विचार सेवा संकल्प की भरपूर सराहना संग प्रशंसा भी की और समाज को पाँच विषयों

* नागरिक कर्तव्य,

* ⁠पर्यावरण संरक्षण,

* ⁠स्वदेशी और आत्मनिर्भरता,

* ⁠सामाजिक समरसता,

* ⁠कुटुम्ब प्रबोधन

पर जानकारी प्रदान करते हुए सभी से इन बातों पर मनन करने और उनपर अमल करने हेतु आग्रह किया। डॉक्टर अमिता पांडव ने भी सामाजिक विषयों पर अपने विचारों से आये हुए सभी लोगों को संबोधित किया।

समापन अवसर पर संस्था की ओर से सभी मुख्य अतिथियों, कलाकारों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं लगभग 2500 की विशाल जनभागीदारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ समाजहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

जारीकर्ता,

तेजिन्दर दत्त फुलारा

महासचिव

संपर्क नंबर: 94661-10088

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments