पटियाला के विकास के लिए 13 करोड़ का खाका
शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11.18 करोड़ का बजट
करोड़ों के विकास कार्यों और नई मशीनरी की खरीद को भी मिली मंजूरी
लिए गए फैसले पटियाला शहर की सूरत बदलने में सहायक होंगे – मेयर, कमिश्नर
पटियाला, 11 फरवरी, 2026 : नगर निगम पटियाला की एफ एंड सी सी की महत्वपूर्ण बैठक मेयर कुंदन गोगिया और निगम कमिश्नर परमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास और स्वरूप को बेहतर बनाने के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
इस बैठक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शहर की सड़कों की मशीनी सफाई व्यवस्था से संबंधित है, जिसका उद्देश्य सफाई की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाना है। इसके तहत शहर की अंदरूनी सड़कों को धूल-मिट्टी से मुक्त करने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए लगभग 11.18 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
बताया गया कि यह सफाई मशीनें एक घंटे में 6 से 8 किलोमीटर तक सड़क की सफाई करने में सक्षम होंगी। सफाई के दौरान पानी का छिड़काव भी किया जाएगा ताकि धूल न उड़े। इस परियोजना से सड़कों की बारीक धूल हटाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।
बैठक में वार्ड स्तर के विकास कार्यों को मिली मंजूरी –
बैठक के एजेंडे में शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से:
- तफ्ज़लपुरा पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 09 लाख
- सन्नी एन्क्लेव मुख्य सड़क निर्माण के लिए 88 लाख
- छोटा अराई माजरा, वार्ड 36 में फिरनी व सड़कों पर पी.सी. डालने के लिए 30 लाख
- वार्ड 32 में केदारनाथ मंदिर से कपूर चौक तक सड़क मरम्मत के लिए 97 लाख
- वार्ड 49 ग्रीन लहर कॉलोनी में बोर इंस्टालेशन के लिए 13 लाख
- डोगरा मोहल्ला, वार्ड 31-30 में गलियों के लिए 35 लाख
- गोपाल कॉलोनी, वार्ड 36 में इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 02 लाख
- हीरा बाग, वार्ड 26 में सीसी रोड निर्माण के लिए 38 लाख
- फुहारा चौक से शेरांवाला गेट तक स्ट्रीट लाइट के लिए 02 लाख
- बड़ी नदी के किनारे स्ट्रीट लाइट के लिए 34 लाख
- झिल्ल और नंबरदार एन्क्लेव, वार्ड 10 में नई स्ट्रीट लाइट के लिए 75 लाख
- शहर की रोशनी और सुंदरता बढ़ाने के लिए नए प्रस्ताव
- शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी को सोडियम हाइपोक्लोराइड से शुद्ध करने हेतु 16 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया। इसके अलावा ग्रीन लहर कॉलोनी, वार्ड 49 में नया बोर लगाने के लिए 13.36 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
- निगम की शाखाओं के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर
- नगर निगम के कार्यों को डिजिटल बनाने के लिए विभिन्न शाखाओं हेतु आधुनिक कंप्यूटर और प्रिंटर खरीदे जाएंगे, जिसके लिए 08 लाख रुपये का बजट तय किया गया है।
- थर्ड पार्टी ऑडिट और रख-रखाव
- 10 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी नियुक्त की जाएगी। इसके साथ ही बदूंगर श्मशानघाट में विद्युत मशीन के 3 साल के रख-रखाव हेतु 75 लाख रुपये का टेंडर भी शामिल किया गया।
- आउट ऑफ एजेंडा – मशीनरी की खरीद को भी मंजूरी
- न्यू रोज कॉलोनी, वार्ड 34 में सीसी सड़क निर्माण के लिए 14 लाख
- न्यू यादविंद्रा एन्क्लेव में शेड विस्तार और टॉयलेट ब्लॉक निर्माण के लिए 80 लाख
- अबचल नगर में स्टॉर्म सीवर के लिए 38 लाख का टेंडर
- वार्ड 41 में टाइल्स पुनः लगाने के लिए 39 लाख
- भादसों चौक व टिवाणा चौक पर हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम के लिए 52 लाख
- सफाई हेतु नया पोकलेन एक्सकेवेटर – 86 लाख
- विभिन्न धर्मशालाओं व कम्युनिटी सेंटरों की मरम्मत
अन्य महत्वपूर्ण फैसले
- पटियाला-1 क्षेत्र में एलईडी लाइटों की सप्लाई – 6.59 लाख
- धम्मोमाजरा में नई वाटर सप्लाई लाइन – 44.14 लाख
- निगम कार्यालय के लिए स्टेशनरी व लीगल खर्च – 13.87 लाख
- बारादरी बाग और त्रिपड़ी रोड की सजावटी लाइटों की मरम्मत
अंत में मेयर और कमिश्नर ने संयुक्त रूप से कहा कि इस बैठक में लिए गए फैसले पटियाला शहर की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होंगे और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी।
फोटो कैप्शन:
बैठक के दौरान मेयर, कमिश्नर, सीनियर डिप्टी मेयर और वरिष्ठ अधिकारी।
जारीकर्ता:
राजिंदर मोहन (सचिव)






