पटियाला, 11 फरवरी, 2026 (बलजीत सरना) :पटियाला से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। BJP नेता अनिल मंगला पिछले कुछ घंटों से लापता बताए जा रहे हैं। कल रात भाखड़ा नहर के पास से उनका स्कूटर मिलने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। नहर में गोताखोरों की मदद से अनिल मंगला को ढूंढा जा रहा है। देर रात तक नहर में गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस आस-पास के इलाके में भी सर्च कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, फिलहाल गोताखोरों की टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है।






