HomeHaryanaपानीपत के शक्ति नगर स्थित वेस्ट गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण...

पानीपत के शक्ति नगर स्थित वेस्ट गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू

पानीपत, 11 फरवरी 2026: शहर के शक्ति नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक वेस्ट (कबाड़) गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। घटना काबाड़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के करीब 100 घरों में दरारें आने की सूचना है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह उठते ही उन्होंने घरों के बाहर घना धुआं देखा। बाहर निकलकर देखा तो पास के गोदाम में आग धधक रही थी। लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

सूचना मिलते ही जिला फायर अधिकारी गुरमेल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम में पड़े कूड़े के ढेर से देर तक धुआं उठता रहा, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और वहां फायर सेफ्टी उपकरण भी नहीं लगाए गए थे। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं।

फिलहाल आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments