राज्यसभा सांसद संजय सिंह, ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, सांसद मीत हेयर, स्पीकर संधवां, कैबिनेट मंत्री चीमा, बैंस, ई.टी.ओ. व मुंडियां सहित बड़ी संख्या में अन्य हस्तियां पहुंचीं
वक्ताओं ने कहा: ‘आप’ नेता कर्णवीर टिवाना को पिता से निष्ठा और वचन निभाने की विरासत मिली
भादसों, पटियाला, 9 फरवरी, 2026: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्णवीर सिंह टिवाना के पिता मास्टर भूपिंदर सिंह, जिनका हाल ही में निधन हो गया था, की अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज उनके पैतृक गांव छन्ना नथू वालियां में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों के साथ-साथ परिवारजनों और मित्रों ने मास्टर भूपिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाई भूपिंदर सिंह गुरु की काशी के कीर्तन जत्थे ने भावपूर्ण गुरबाणी कीर्तन किया, जबकि अंतिम अरदास ज्ञानी सुखदेव सिंह ने करवाई।
इस मौके पर ‘आप’ के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यक्रम में पहुंची हस्तियों का धन्यवाद किया और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मास्टर भूपिंदर सिंह अपने परिवार के लिए निष्ठा और वचन निभाने की अनमोल विरासत छोड़ गए हैं, जिसकी झलक कर्णवीर सिंह टिवाना और पूरे परिवार में दिखाई देती है।
संजय सिंह ने कहा कि राजनीति में रिश्ते अक्सर पदों से जुड़े होते हैं, लेकिन कर्णवीर सिंह टिवाना ने अपने पिता की शिक्षाओं के कारण अच्छे-बुरे हर समय में वचन निभाया और निष्ठा अर्जित की। उन्होंने 2015 से अब तक टिवाना परिवार से अपने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि मास्टर भूपिंदर सिंह एक सफल पिता और उत्कृष्ट शिक्षक थे, जिनके जाने से परिवार ही नहीं, बल्कि क्षेत्र और समाज को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इस अवसर पर संजय सिंह ने गांव छन्ना नथू वालियां में मास्टर भूपिंदर सिंह की स्मृति में 10 लाख रुपये की लागत से एक पार्क बनाने की घोषणा की।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मास्टर भूपिंदर सिंह गुणों की खान थे। उन्होंने कहा कि कर्णवीर सिंह टिवाना सहित पूरे परिवार ने अपने पिता के गुण अपनाए और उनकी सेवा कर माता-पिता व परमात्मा की कृपा के पात्र बने। अमन अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में संयुक्त परिवार और माता-पिता की सेवा विरले ही देखने को मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में धैर्य रखना और अपने स्टैंड पर कायम रहना—जथेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा से राजनीति की सीख लेने वाले कर्णवीर सिंह टिवाना में—माता-पिता की शिक्षा और सेवा का ही परिणाम है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि बिना किसी लालच के पहले जथेदार टोहड़ा और अब संजय सिंह जैसे नेताओं के साथ काम करना टिवाना परिवार की संस्कारों भरी परवरिश और ईमानदार सोच के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि आज जब वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे समय में टिवाना परिवार द्वारा मास्टर भूपिंदर सिंह की सेवा अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि जथेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा से राजनीति की दीक्षा लेकर संजय सिंह जैसे नेता के साथ बिना किसी लोभ-लालच के राजनीति करना—कर्णवीर सिंह टिवाना में पिता से मिले संस्कारों का परिणाम है। स्पीकर ने कहा कि जिस घर में माता-पिता की सेवा होती है, वहां परमात्मा की कृपा बनी रहती है।
पंजाब के विधायकों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि कर्णवीर सिंह टिवाना ने अपने पिता से निष्ठा की विरासत पाई है और यही मास्टर भूपिंदर सिंह की सबसे बड़ी पूंजी है, जो हमेशा कायम रहेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने कहा कि जथेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा से मिली राजनीतिक शिक्षा के कारण कर्णवीर सिंह टिवाना आज समाज सेवा और राजनीति में बिना किसी लालच के सेवा कर रहे हैं। कर्णवीर सिंह टिवाना और परिवार के अन्य सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरदीप सिंह मुंडियां और हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, लखबीर सिंह राय, जगदीप सिंह काका ब्राड़, प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, सूचना आयुक्त संदीप सिंह धालीवाल, एडवोकेट ज्ञान सिंह मुंगो (कानूनी विंग ‘आप’ अध्यक्ष), समरवीर सिंह सिद्धू, बाबा बलबीर सिंह निहंग सिंह के ओएसडी बाबा सुखदेव सिंह व बाबा विश्वप्रताप सिंह, पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा, मेयर कुंदन गोगिया, बलविंदर सिंह झाड़वां, इंदरजीत सिंह संधू, शिरोमणि कमेटी सदस्य कुलदीप कौर टोहड़ा, सतविंदर सिंह टोहड़ा, पूर्व विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, जगतार सिंह राजला, चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला, चेयरमैन तेजिंदर महिता, चेयरमैन हरपाल सिंह विरक, मंच संचालन मास्टर निर्मल सिंह फतेहपुर ने किया। इसके अलावा चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, जसवीर सिंह गांधी, गज्जन सिंह, चेयरपर्सन सुखविंदर कौर अमलोह, चेयरमैन बलकार सिंह गज्जूमाजरा, एमडी करतार कंबाइन मनजीत सिंह, चेयरमैन रशपिंदर सिंह राजा, मेघ चंद शेरमाजरा, भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर, जगतार सिंह तारी, चेयरमैन जगदीप सिंह संधू, सरपंच जगदीप सिंह भंगू धंगेड़ा, चेयरमैन गुरदीप सिंह टिवाना, दीपा रामगढ़, मदन अरोड़ा, प्रिथीपाल सिंह बाजीगर, रछपाल सिंह जड़ौदा, दीपक सूद सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






