नई दिल्ली, 9 फरवरी 2026: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, शरद पवार पहले बारामती में थे, जहां उनका प्रारंभिक उपचार किया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य में पूरी तरह सुधार न होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए पुणे लाया गया। अस्पताल में उनके साथ उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले तथा दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में उनके भतीजे अजीत पवार के निधन के बाद शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ा है। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।






