HomePunjabपंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन व सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री...

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन व सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह की बैठक

पंजाब सरकार व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध: ओएसडी सुखवीर सिंह

ब्लॉक स्तर पर व्यापारियों के साथ की जाएंगी बैठकें: पुष्पिंदर शर्मा

व्यावसायिक माहौल को और अधिक अनुकूल बनाने पर जोर

धूरी/संगरूर, 8 फरवरी, 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने आज धूरी में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा तथा कमीशन के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श करना तथा सरकार की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन देना था।

बैठक के दौरान ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए पारदर्शी, सरल और सुरक्षित व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिल सके।

इस अवसर पर पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा और सदस्यों ने व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों—जैसे बुनियादी ढांचा, सुविधाएं, सुरक्षा तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने—पर अपने सुझाव साझा किए। ओएसडी सुखवीर सिंह ने आश्वासन दिया कि इन सभी सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

सुखवीर सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग पंजाब की आर्थिक प्रगति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से सरकार और व्यापारियों के बीच सीधा संवाद और मजबूत होगा।

बैठक के दौरान पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा ने बताया कि ट्रेड कमीशन द्वारा ब्लॉक स्तर पर व्यापारियों के साथ बैठकें आयोजित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

बैठक में कमीशन के सदस्य जगतार सिंह, बसंत लाल, अमन खान, संदीप सिंह, बलाल खान, कुलदीप सिंह, राजिंदर कुमार, अवतार सिंह, दीपक वर्मा और जसवीर सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए जा रहे जनहितैषी निर्णयों की सराहना करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, रमणदीप सिंह, नरेश सिंगला, जसपाल भुल्लर और रछपाल सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments