सभी जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शैक्षणिक सहायता लगातार जारी रहेगी: बहन नीलम दत्त
पटियाला ,7 फरवरी, 2026: आल इंडिया शिरोमणि मंदिर प्रबंधक कमेटी धार्मिक कार्यों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़ा चढ़ कर अपना सहयोग देती आ रही है। इसी सेवा कार्य को विस्तार प्रदान करने के लिये संस्था ने आह्वान किया है कि देश सभी समाजसेवी संस्थाओं को अन्य सेवा कार्यों के साथ साथ जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की सहायता के लिए भी आगे आना चाहिए ताकि एक भी विद्यार्थी साधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर ना हो। यह शब्द आल इंडिया शिरोमणि मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि.) पटियाला द्वारा जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे समाज सेवा अभियान के तहत बहन नीलम दत्त ने पटियाला के एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला में छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान कही। इस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम दत्त थीं, जो एक क्रांतिकारी सनातन धर्मी और निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता हैं और आल इंडिया शिरोमणि मंदिर प्रबंधक समिति (पंजीकृत) पटियाला के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल दत्त की धर्मपत्नी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म संस्कृत इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने की। इस शुभ अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए श्रीमती नीलम दत्त ने कहा कि शिक्षा व अच्छे संस्कारों के बिना मनुष्य पशु के समान है। इसलिए, सभी विद्यार्थियों को शिक्षा से प्राप्त ज्ञान की सम्पदा को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पधारे अंतरराष्ट्रीय शिक्षा शास्त्री अनिल कुमार भारती ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा खजाना है जिसे कोई चोर कभी भी नहीं चुरा सकता। यह विद्या धन व्यक्ति के मन और हृदय के खजाने में सुरक्षित रहता है और इसकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन में सभी प्रकार की सफलताएं प्राप्त कर सकता है। इससे हमें जीवन में हर प्रकार की ऊंचाइयों तक पहुंचने की ताकत मिलती है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा शास्त्री अनिल कुमार भारती ने कहा कि एस.डी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मातृ संस्था श्री सनातन धर्म सभा (रजि.) पटियाला के अध्यक्ष लाल चंद जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय मोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री एन.के. जैन, स्कूल प्रबंधक इंजीनियर एम.एम. सयाल और स्कूल प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह के कुशल नेतृत्व में एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटियाला जिले के हजारों बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल और सनातन धर्म के पवित्र मूल्यों को प्रदान कर रहा है। आज के समारोह में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को अखिल भारतीय शिरोमणि मंदिर प्रबंधक कमेटी (रजि.) पटियाला की ओर से 15,000 रुपये की राशि का तीसरा चेक प्राप्त करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने स्कूल में 25 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए एस एस मास्टर अनिल कुमार भारती की भी प्रशंसा की, जिनके प्रयासों से स्कूल के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का यह शुभ कार्य लगातार जारी है। इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक रमन कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल दत्त एवं उनके पुत्र स्वर्गीय निखिल दत्त को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
जारीकर्ता
रिपुदमन सिंह, प्रधानाचार्य,
मो. 9501023680






