HomePunjabभ्रष्टाचार मामले में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की याचिका पर सुनवाई...

भ्रष्टाचार मामले में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की याचिका पर सुनवाई टली

अब 21 फरवरी को होगी अगली कार्रवाई

चंडीगढ़, 06 फरवरी 2026: भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामले की सुनवाई चंडीगढ़ स्थित विशेष सीबीआई अदालत में हुई। अदालत ने इस मामले में अगली कार्रवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख तय करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी है।

बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग

सुनवाई के दौरान डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की ओर से अदालत में एक याचिका दायर की गई, जिसमें उनके पिता और बेटी के बैंक खातों को अनफ्रीज (मुक्त) करने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने जांच के दौरान इन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था।

अदालत ने इस याचिका पर सीबीआई को अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। अब 21 फरवरी को सीबीआई अदालत में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसी दिन बैंक खातों को अनफ्रीज करने के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच विस्तृत बहस होने की संभावना है।

मामले पर अगली सुनवाई को लेकर संबंधित पक्षों की नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments